Afghani Chicken Fry

2h
Serves 1
facebook.com

Directions

  1. 1चिकन के लेग पीसेस पर कट्स लगा लीजिए।
  2. 2चिकन में अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, काली मिर्च का पाउडर, नींबू का रस और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
  3. 3चिकन को 1 घंटे के लिए मैरीनेट कर लीजिए।
  4. 4पानी निकाले हुए दही में काजू का पेस्ट, फ्रेश क्रीम, काली मिर्च, जीरा, गरम मसाले का पाउडर, हरी मिर्च का पेस्ट, चाट मसाला और नमक डालकर मिक्स कर लीजिए।
  5. 5मैरीनेट किए हुए चिकन में इस मसाले को डालकर फिर से 1 घंटे के लिए मैरीनेट कर लीजिए।
  6. 6एक पैन में तेल गरम करके मैरीनेट किए हुए चिकन के ऊपर का एक्स्ट्रा मसाला हटाकर हाई फ्लेम पर उलट पलट करते हुए गोल्डन फ्राई कर लीजिए।
  7. 7बचा हुआ मसाला डालकर ढक्कन से ढककर चिकन के नरम होने तक लो फ्लेम पर पका लीजिए।
  8. 8ढक्कन हटाकर हाई फ्लेम पर मसाला ड्राई करके चिकन के ऊपर लगा लीजिए।
  9. 9कोयले का धुआँ देने के बाद, अफगानी चिकन रेडी हो जाएगा।
  10. 10नींबू निचोड़कर, सलाद और अपनी मनचाही डिप के साथ यह अफगानी चिकन फ्राई को आप सर्व कर लीजिए।

Ingredients

  • 2 चिकन लेग पीसेस
  • 1 टीबीएसपी अदरक लहसुन का पेस्ट
  • हरी मिर्च का पेस्ट
  • 0.5 टीएसपी काली मिर्च पाउडर
  • 2 टीबीएसपी नींबू का रस
  • 1 टीबीएसपी नमक
  • 0.5 हंग योगर्ट
  • 3 टीबीएसपी काजू का पेस्ट
  • 0.25 फ्रेश क्रीम
  • जीरा पाउडर
  • 0.5 गरम मसाला पाउडर
  • 0.5 चाट मसाला पाउडर
  • 2 टीबीएसपी तेल

Equipment

छलनीबर्तनकड़ाहीढक्कनचिमटा