1एक कप मसूर को अच्छी तरह धोकर 20 से 25 मिनट के लिए भिगो दें।
2एक पतीला में दो कप पानी और एक टीस्पून नमक डालकर मसूर को 15 मिनट के लिए मीडियम फ्लेम पर उबालें (प्रेशर नहीं लगाना)।
3कढ़ाई में दो से तीन टेबलस्पून तेल डालें और इसमें पांच सब्ज़ इलायची, पांच लौंग, एक टुकड़ा दालचीनी, हाफ टीस्पून काला ज़ीरा, दो तेज पत्ते, और हाफ टीस्पून साबुत काली मिर्च डालकर 30-40 सेकंड तक फ्राई करें।
4एक मीडियम प्याज बारीक कटा हुआ डालकर लाइट ब्राउन होने तक फ्राई करें।
5तीन छोटे साइज़ के आलू चार पीसेस में कट करके ऐड करें और प्याज़ के गोल्डन होने तक कुक करें।
6दो कप चावल को धोकर भिगोने के लिए रख दें।
7जैसे ही प्याज़ का कलर चेंज हो जाए, एक टेबलस्पून लहसुन अदरक पेस्ट ऐड करके मिक्स करें।
8सात से आठ दाने आलू बुखारे के, एक टेबलस्पून सूखा धनिया पाउडर, हाफ टीस्पून ज़ीरा पाउडर, एक टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, एक टीस्पून नमक, हाफ टीस्पून हल्दी पाउडर और थोड़ा सा पानी का छट्टा लगाकर मिक्स करें।
9पानी थोड़ा सा ही खुशक होगा तो इसमें एक कप फेंटा हुआ दही डालें और तीन मिनट इसकी भुनाई करें।
10तीन मिनट भुनाई के बाद, तीन छोटे टमाटर को ग्राइंड करके इसकी पेस्ट भी शामिल करें और छह से सात मिनट इसे कवर करके रख दें।
11कवर हटाने के बाद, इसमें बॉईल किए हुए मसूर (80-90% तक गलाए हुए) ऐड करें।
12चार से पांच टेबलस्पून पानी का छट्टा लगाएं और इसे कवर करके पांच मिनट के लिए कुक होने दें।
13पांच मिनट बाद कड़ाही को साइड पर रख दें।
14चावल को बॉईल करने के लिए, बर्तन में खुला पानी लें, इसमें हाफ टीस्पून साबुत ज़ीरा, एक बादियान खताई का फूल, दो से तीन तेज पत्ते, एक टीस्पून भर कर नमक ऐड करें।
15पानी में बॉईल आते ही चावल ऐड कर दें।
16चावल को हाई फ्लेम पर 80 से 90% तक पकाएं।
17चावल जैसे ही एक कनी तक रह जाएंगे, पानी स्ट्रेन करके सीधा मसूर में डालकर मिक्स करें।
18ऊपर एक टेबलस्पून देसी घी, फ्रेश हरा धनिया, कुछ हरी मिर्च और दो छोटे लेमन जूस का छिड़काव करें।
19इसे लो फ्लेम पर 10 मिनट के लिए दम दे दें।
20दही वाली चटनी के लिए, मुट्ठी भर हरा धनिया, चार मिर्चें, दो लहसुन के जवे, हाफ टीस्पून ज़ीरा ग्राइंडर में डालें और पानी की जगह इसमें पौना कप दही और हाफ टीस्पून नमक डालकर ब्लेंड करें।