1एक गहरे बर्तन में तेल गरम करें, फिर जीरा, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालें और प्याज के ट्रांसलुसेंट होने तक पकाएँ।
2टमाटर, धनिये की डंठल और बाकी सामग्री डालकर टमाटर के थोड़े मुलायम होने तक पकाएँ।
3ज़रूरत के अनुसार गरम पानी डालें, ढककर मध्यम आँच पर टमाटर के पूरी तरह से मुलायम होने तक पकाएँ।
4टमाटर पक जाने पर आँच बंद कर दें और साबुत मसालों को हटा दें, ग्रेवी को पूरी तरह से ठंडा करें और फिर उसका पेस्ट बना लें। आपकी बेस ग्रेवी तैयार है।
5पनीर को भूनने के लिए एक कड़ाही में तेल गरम करें, फिर पनीर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें, पनीर पर हल्का सा तला हुआ लेप लगने तक उसे पकाएँ।
6भूने हुए पनीर को एक अलग बाउल में निकाल लें।
7तड़का लगाने के लिए कड़ाही में तेल गरम करें, फिर जीरा, हरी मिर्च और प्याज डालें और प्याज के सुनहरे भूरे होने तक पकाएँ।
8अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर प्याज के साथ थोड़ी देर पकाएँ।
9आँच धीमी करें और सभी पाउडर मसाले डालें, थोड़ा गरम पानी डालकर मसालों को 2 मिनट तक पकाएँ।
10कटे हुए टमाटर और नमक डालकर टमाटर के मुलायम होने तक पकाएँ।
11शिमला मिर्च डालकर 1-2 मिनट तक पकाएँ।
12बेस ग्रेवी को छानकर इसमें डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और 5 मिनट तक पकाएँ, फिर चखकर स्वादानुसार मसाला और चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
13पनीर, फ्रेश क्रीम, मक्खन, भुनी हुई कसूरी मेथी का पाउडर, गरम मसाला और कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और आखिर में हरा धनिया डालें।