1भीगे हुए पीले मटर में आलू, नमक, हल्दी और पानी डालकर 5 से 6 सीटी आने दें।
2इमली को गरम पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें।
3एक पैन में साबुत धनिया, जीरा, सूखी लाल मिर्च डालकर भून लें और फिर इसे ग्राइंड कर लें।
4भीगी हुई इमली को अच्छी तरीके से मैश करके उसके पल्प को छान लें।
5मिक्सर में धनिया पत्ता, अदरक, हरी मिर्च, पुदीना का पत्ता और थोड़ा सा पानी डालकर ग्राइंड कर लें।
6इमली के पल्प और हरी चटनी को एक बाउल में डाल दें।
7इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, काला नमक, चाट मसाला, पुचका मसाला, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, नींबू का रस, नींबू का स्लाइस और पानी डालकर सभी को मिक्स कर लें।
8उबले हुए मटर और आलू में प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, चाट मसाला, जीरा पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर और तैयार हरी चटनी डालकर मैशर से मैश कर लें।
9इसमें पुचका मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
10किसी भी बर्तन में तैयार रगड़ा को गोलाकार में फैला दें।
11ऊपर से प्याज, हरी धनिया पत्ता, हरी मिर्च और चिली फ्लेक्स डाल दें।
12इसमें पानी पूरी का पानी डाल दें और जब यह हल्का गर्म हो जाए तो इसे पूरी में डालकर पानी में डीप करें।