भिंडी के चावल (Bhindi ke Chawal)

Serves 1
youtube.com

Directions

  1. 1एक पैन में मूंगफली, सफेद उड़द की दाल, चने की दाल, थोड़ी सी काली मिर्च, जीरा, सूखी लाल मिर्च और लहसुन लेकर भून लीजिए।
  2. 2भूनी हुई सामग्री को ठंडा करके मसाला पीस लीजिए।
  3. 3कढ़ाई में तेल डालिए और राई डालिए।
  4. 4जैसे ही राई चटक जाए, कड़ी पत्ते और बारीक कटे हुए प्याज डालकर अच्छे से भून लीजिए।
  5. 5बारीक कटी हुई भिंडी डालकर बढ़िया से भून लीजिए।
  6. 6भिंडी भुनने के बाद नमक और पीसा हुआ मसाला डालिए।
  7. 7इन सबको अच्छे से मिक्स करके उबले और ठंडे किए हुए चावल डालिए।
  8. 8दोबारा से अच्छे से मिक्स करके ढेर सारा धनिया डालिए।
  9. 9भिंडी के चावल रायते के साथ परोसें।

Ingredients

  • मूंगफली
  • सफेद उड़द की दाल
  • चने की दाल
  • थोड़ी सी काली मिर्च
  • जीरा
  • सूखी लाल मिर्च
  • लहसुन
  • तेल
  • राई
  • कड़ी पत्ते
  • बारीक कटे हुए प्याज
  • बारीक कटी हुई भिंडी
  • नमक
  • उबाल के ठंडे करे हुए चावल
  • ढेर सारा धनिया

Equipment

पैनकढ़ाई

Tips

  • लहसुन आप नहीं चाहो तो अवॉइड कर सकते हो।
  • रायते के साथ सर्व कीजिए, मजा आएगा।