अफगानी पनीर

30m
Serves 5
youtube.com

Directions

  1. 1एक बड़े बाउल में पनीर डालें और नमक, काली मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट और नींबू का रस डालकर मिलाएँ।
  2. 2तेल गरम करें और पनीर को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा भूनें और एक बाउल में निकाल कर रख दें।
  3. 3एक कड़ाही में तेल गरम करें और सभी साबुत मसाले डालें।
  4. 4प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, काजू और नमक डालकर चलाते हुए प्याज के नरम होने तक पकाएँ।
  5. 5गरम पानी डालकर ढककर मध्यम आँच पर 4-5 मिनट तक पकाएँ, फिर आँच बंद कर दें और साबुत मसाले (दालचीनी और तेजपत्ता) निकाल दें।
  6. 6मिश्रण को दही, पुदीना, हरा धनिया और सभी सूखे मसालों के साथ एक ब्लेंडर जार में डालकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
  7. 7एक कड़ाही में तेल और मक्खन गरम करें।
  8. 8हींग डालें और फिर तैयार ग्रेवी डालकर चलाते हुए उबलने दें।
  9. 9आँच धीमी कर दें और ग्रेवी को 2-3 मिनट तक उबलने दें। ज़रूरत पड़ने पर थोड़ा गरम पानी डालें।
  10. 10स्वादानुसार नमक मिलाएँ और आखिर में चीनी, काली मिर्च, कसूरी मेथी और पनीर डालकर 1-2 मिनट तक पकाएँ।
  11. 11आपका स्वादिष्ट, रिच और क्रीमी अफगानी पनीर बनकर तैयार है। इसे तंदूरी रोटी या अपनी पसंद की किसी भी रोटी के साथ परोसें।

Ingredients

  • 250 grams पनीर
  • 1 नमक
  • 1 pinch काली मिर्च
  • 1 tbsp अदरक लहसुन कि पेस्ट
  • 1 tsp नींबू का रस
  • 1 tbsp तेल
  • 3 nos हरी इलायची
  • 1 no तेज पत्ता
  • 1 no बड़ी इलायची
  • 1 inch दालचीनी
  • 1 pinch जीरा
  • 2 medium प्याज़
  • 2 inch अदरक
  • 12 cloves लहसुन
  • 3 nos हरी मिर्च
  • 15 nos काजू
  • 1 pinch नमक
  • 1 गरम पानी
  • 1 cup दही
  • 8 leaves पुदीना
  • 1 handful हरा धनिया
  • 0.25 tsp हल्दी पाउडर
  • 0.25 tsp गरम मसाला
  • 1 tbsp धनिया पाउडर
  • 0.25 tsp जीरा पाउडर
  • 0.5 tsp चाट मसाला
  • 1 tsp तेल
  • 2 tbsp मक्खन
  • 0.25 tsp हींग
  • 1 नमक
  • 1 pinch शक्कर
  • 1 pinch काली मिर्च
  • 1 large pinch भुनी कसूरी मेथी का पाउडर

Equipment

large bowlpantongsmixer grinderkadhai