सुक्खा चिकन आण्णी तांबडा रस्सा

12m
Serves 2
facebook.com

Directions

  1. 1काले कलूठे तवे पे दो प्याज, नमक और सूखा नारियल डालकर भून लेना है।
  2. 2दो सूखी लाल मिर्च, जीरा एक चम्मच, चार छोटी इलायची, एक बड़ी इलायची, दालचीनी का टुकड़ा, दो तेजपत्ता डाल देना है।
  3. 3लौंग चार से पाँच, काली मिर्च आधा चम्मच और चक्र फूल एक डाल देना है।
  4. 4ऐसे थोड़ा सा भून लेना है और मिक्सचर जार में थोड़ा सा मुट्ठा भर के हरा धनिया, एक टमाटर और इसको सिम्पली पीस लेना।
  5. 5कुकर में लगभग डेढ़ किलो चिकन है, हल्दी पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट चौथाई चम्मच, नमक डाल देना है।
  6. 6पानी एक लीटर कुकर का ढक्कन लगाएंगे, दो सीटी लगाना है।
  7. 7चिकन के पीसिस बाजू में निकाल लेने ये झोल रखना है।
  8. 8ऑइल लेंगे, ऑइल में प्याज डाल देना है दो से तीन मिनट तक पका लेना है।
  9. 9अदरक लहसुन का पेस्ट एक चम्मच फिर से एक से दो मिनट पकाना है।
  10. 10वो मसाला जो हमने बनाया था लाल मिर्च पाउडर दो चम्मच, दो तीन चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला पाउडर तीन से चार मिनट मसालों को पकाना है।
  11. 11एक चौथाई हिस्सा मसालों को निकाल लेना है बाकी मसाले में चिकन डालेंगे ढक के पाँच से सात मिनट पकाएंगे।
  12. 12थोड़ा सा चोचले बाजी डाल देंगे और बाकी का एक चौथाई मसाला वो झोल में डाल देंगे पाँच से सात मिनट पकाएंगे ऊपर से थोड़ी चोचले बाजी कर लेंगे और दोनों सर्व करना है।

Ingredients

  • 2 प्याज
  • 1 चम्मच नमक
  • 1 मुट्ठी सूखा नारियल
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 1 चम्मच जीरा
  • 4 छोटी इलायची
  • 1 बड़ी इलायची
  • 1 टुकड़ा दालचीनी
  • 2 तेजपत्ता
  • 5 लौंग
  • 0.5 चम्मच काली मिर्च
  • 1 चक्र फूल
  • 1 मुट्ठी हरा धनिया
  • 1 टमाटर
  • 1.5 किलो चिकन
  • 0.25 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 0.25 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1 लीटर पानी
  • 2 चम्मच तेल
  • 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 3 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर

Equipment

tawapressure cookerblenderspoonladle