मलाई सीक कबाब

Directions

  1. 1एक मिक्सिंग बाउल में 500 ग्राम मटन कीमा लें, जिसे एक बार ग्राइंडर में घुमा लिया गया है।
  2. 2कीमा में 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डालें।
  3. 3एक मध्यम आकार की प्याज बारीक काट कर और उसका सारा पानी निचोड़ कर कीमा में डालें।
  4. 4कीमा में 1 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट डालें।
  5. 54 चम्मच नींबू का रस कीमा में डालें।
  6. 6कीमा में 1 चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर डालें।
  7. 7कीमा में 1 चम्मच धनिया पाउडर डालें।
  8. 8कीमा में ½ चम्मच गरम मसाला पाउडर डालें।
  9. 9कीमा में ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें।
  10. 10कीमा में 1 चम्मच घी डालें।
  11. 11कीमा में 1 चम्मच नमक डालें।
  12. 12कीमा में मुट्ठी भर धनिया और पुदीने के पत्ते काट कर डालें।
  13. 13सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें।
  14. 14ढक्कन लगाकर इसे फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें।
  15. 15आधे घंटे के बाद, बैम्बू स्टिक्स पर कीमा डालकर सीक बना लें।
  16. 16हाथों से इसे दबा-दबाकर इस तरह से सीक को रेडी करें।
  17. 17सारी सीक बनाकर रेडी कर लें।
  18. 18एक ग्राइंडिंग जार में मुट्ठी भर धनिया के पत्ते, पुदीने के पत्ते और 3 हरी मिर्च डालें।
  19. 19थोड़ा सा पानी डालकर इसका एक अच्छा सा पेस्ट बना लें।
  20. 20एक मिक्सिंग बाउल में ½ कप दही और ½ कप ताजा क्रीम डालें।
  21. 21दही और क्रीम के मिश्रण में हरी चटनी का पेस्ट डालें।
  22. 22मिश्रण में अपने स्वाद के अनुसार नमक और ½ चम्मच चाट मसाला डालें।
  23. 23सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके चटनी को साइड में रख दें।
  24. 24एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर गरम कर लें।
  25. 25पैन में सीक कबाब रखें और मीडियम से लो फ्लेम पर पकाएं।
  26. 26एक तरफ गोल्डन कलर आने के बाद, इसे पलट-पलटकर सारी जगह से पका लें।
  27. 27सारी सीक को निकालकर एक प्लेट में रख लें।
  28. 28सीक पर थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें।
  29. 29सीक पर 2 बड़े चम्मच पिघला हुआ गरम-गरम मक्खन डालें ताकि सीक मक्खन को सोख ले।
  30. 30मलाईदार चटनी को एक बड़े बर्तन में डालें।
  31. 31सीक लंबी है तो इसे तोड़कर चटनी में डालें।
  32. 32ऊपर से थोड़ा पिघला हुआ मक्खन, मलाईदार चटनी, चाट मसाला और धनिया के पत्ते डालें।
  33. 33इस चटपटी मलाईदार और मुँह में घुल जाने वाली सीक को अपनी मनचाही साइड डिश के साथ सर्व करें।

Ingredients

  • 500 grams कीमा
  • 1 bsp अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1 medium sized बारीक कटा हुआ प्याज
  • 1 tsp हरी मिर्च का पेस्ट
  • 4 tsp नींबू का रस
  • 1 tsp भुने हुए जीरे का पाउडर
  • 1 tsp धनिया का पाउडर
  • 0.5 tsp गरम मसाले का पाउडर
  • 0.5 tsp लाल मिर्च का पाउडर
  • 1 tsp घी
  • 1 tsp नमक
  • 1 मुट्ठी भर धनिया के पत्ते
  • 1 मुट्ठी भर पुदीने के पत्ते
  • 3 हरी मिर्च
  • थोड़ा सा पानी
  • 0.5 cup दही
  • 0.5 cup ताजा क्रीम
  • 0.5 tsp चाट मसाला पाउडर
  • 2 tbsp खाना पकाने का तेल
  • 2 tbsp पिघला हुआ मक्खन

Equipment

मिक्सिंग बाउलग्राइंडरढक्कनबैम्बू स्टिक्सपैनबड़ी प्लेटव्हीस्क

Tips

  • जितना ज्यादा आप इसे मसलकर और अच्छी तरह से मिक्स करेंगे, उतना ही कम चांसेस रहेगा सीक के फटने का।
  • अगर आप चाहें तो इसमें एक चम्मच बेसन का भी ऐड कर सकते हैं बाइंडिंग के लिए।