1सबसे पहले हम मसाले तैयार कर लेते हैं: दो टमाटर (250 ग्राम), एक हरी मिर्च, आधा इंच अदरक धोकर काट लीजिये।
2सारी चीजें डाल दीजिये ब्लेंडर में और पेस्ट बना लीजिये।
3अब खसखस को पीस लीजिये। दो टेबल स्पून खसखस चार पाँच घंटे पानी में भिगो दिया था। नरम हो जाता है ये इसे डाल दीजिये जार में और दो तीन टेबल स्पून मलाई डाल दीजिये।
4ज़रूरत पड़े तो पानी डालिये और खसखस का पेस्ट बना लीजिये।
5तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची और काली मिर्च दरदरा कुट लीजिये।
6कढ़ाही में तीन टेबल स्पून ऑइल डाल दीजिये और आधा छोटी चम्मच जीरा डाल दीजिये।फ्लेम को एकदम धीमा कर दीजिये।
7अब सिनेमन का टुकड़ा, तेजपत्ता और कुटा हुआ मसाला डाल दीजिये।
8दो टेबल स्पून हरे धनिये की डंडियाँ डाल दीजिये।
9अब डाल दीजिये टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट।पूरा अच्छे से कुक करना है टमाटर को।
10फ्लेम मीडियम कर दीजिये और मसाला भूनते में थोड़ा उछलता है। इसे ढक दीजिये और थोड़ी थोड़ी देर में चलाइये ज़रूर।
11एक पिंच हींग डाल दीजिये।
12आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटी चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डाल दीजिये।
15साथ में भूनेगी, बहुत अच्छा फ्लेवर देगी। इसे ढककर कुक कीजिये।
16एक टेबल स्पून ऑइल डाल दीजिये और डेढ़ कप मटर के दाने डाल दीजिये।
17इसे ऑइल में अच्छे तरीके से लपेट लीजिये। मसाले के साथ डालें तो ये कुक नहीं होगी अच्छे से।अलग से कुक करनी है।
18एक तिहाई छोटी चम्मच नमक डाल दीजिये।फ्लेम एकदम धीमी रखिये।
19दो तीन टेबल स्पून पानी डाल दीजिये ताकि ये अच्छे से कुक हो जाये और इसे ढक दीजिये।थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहिये।
20इधर मसाला भून रहा है उसका भी चलाने का पूरा ध्यान रखिये।
21मटर को ढो मिनट तक कुक किया है लेकिन अभी तक ये सॉफ्ट नहीं हुई।अगर आपको लगे ये सूख रही है पानी खत्म हो गया है तो थोड़ा सा पानी और डाल दीजिये।
22तीन चार मिनट में मटर अच्छे कुक हो गए और तब तक इधर हमारा मसाला भी कुक हो गया है।
23ऑइल मसाले से निकल रहा है अच्छे से भून गए खसखस।अब इसमें डाल दीजिये पानी। डेढ़ कप पानी डाल दिया है अभी ज़रुरत पड़ेगी तो फिर डाल देंगे।
24और जो ये मटर बॉईल की थी वो भी इसमें डाल दीजिये।अच्छी गाढ़ी दिख रही है सब्ज़ी।
25और अब पूरी सब्ज़ी के लिए नमक।मटर में तो हमने एक तिहाई छोटी चम्मच नमक डाला था तो बचा हुआ ये नमक डाल दीजिये अब सब्ज़ी में।
26आप अपनी पसंद से इसे थोड़ा सा गाढ़ा या थोड़ा सा पतला बना सकते हैं।
27और ये आधा छोटी चम्मच अमचूर।अगर आप देसी टमाटर डाल रहे हैं तो अमचूर मत डालिये सब्ज़ी सफिशिएंट खट्टी बनेगी।
28थोड़ा सा हरा धनिया भी अभी डाल दीजिये, बहुत बढ़िया टेस्ट आ जायेगा इसका।
29अब इसे ढककर धीमी गैस पर तीन चार मिनट कुक कीजिये।
30तेज़पत्ता और सिनेमन हटा दीजिये इनके पूरे फ्लेवर सब्ज़ी में आ गए हैं।इसके ऊपर थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिये।
31ये बन गई हरे मटर की खसखस की ग्रेवी वाली सब्ज़ी।देखने में कितनी टेम्पटिंग लग रही है खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट है।इसे आप पराठे, पूरी, चपाती या चावल किसी के भी साथ परोस दीजिये आपको बहुत पसंद आएगी।
Ingredients
2 nos टमाटर
250 g टमाटर
1 no हरी मिर्च
0.5 inch अदरक
2 tsp खस खस
2 tsp मलाई
3 tsp मलाई
2 nos तेज पत्ता
1 no दालचीनी
1 no इलाइची
5 nos काली मिर्च
6 nos काली मिर्च
2 nos लौंग
4 tsp तेल
0.5 tsp जीरा
2 tsp हरा धनिया डंडिया
1 pinch हींग
0.5 tsp हल्दी पावडर
1 tsp धनिया पावडर
1 tsp कश्मीरी लाल मिर्च
1 tsp कसुरी मेथी
1.5 cup मटर के दाने
1 tsp नमक
0.5 tsp अमचूर पावडर
3 tsp हरा धनिया
Equipment
blenderknifewokfrying pan
Tips
Use hybrid tomatoes to reduce sourness.
Don't throw away coriander stems; they add great flavor.
Add spices after adding tomato paste to prevent burning.
Cook the peas separately before adding them to the curry.
Adjust the consistency of the curry to your preference.
If using hybrid tomatoes, skip amchur powder.
Grind poppy seeds finely for best results.
Roast the poppy seed paste thoroughly for enhanced flavor