मूंग दाल का हलवा (Moong Dal Halwa)

20m
Serves 1
instagram.com

Directions

  1. 1एक बाउल में आधा कप मूंग की दाल लेंगे और इसे अच्छे से धो लेंगे।
  2. 2धोने के बाद दाल का पानी अच्छे से ड्रेन कर देंगे।
  3. 3फिर इसे पैन में रोस्ट करेंगे जब तक इसका कलर हल्का सा ब्राउन ना हो जाए।
  4. 4फिर ठंडा करके दाल को मिक्सी में पीस लेंगे।
  5. 5अब एक पैन में घी लेंगे और उसमें एक चम्मच बेसन और सूजी डाल के इसे हल्का सा भून लेंगे।
  6. 6फिर इसमें दाल का पाउडर भी डाल देंगे और दो मिनट तक पका लेंगे।
  7. 7साथ-साथ में चाशनी भी बना लेंगे।
  8. 8चाशनी के लिए डेढ़ कप पानी में केसर, इलायची का पाउडर और आधा कप चीनी डाल के उबाल लेंगे।
  9. 9पानी को बस एक बार उबालना है।
  10. 10अब दाल में काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डाल के थोड़ा सा और पका लेंगे।
  11. 11फिर चाशनी डाल देंगे।
  12. 12अब इसे घी छोड़ने तक पकाना है।

Ingredients

  • 0.5 कप मूंग की दाल
  • 0.5 कप घी
  • 1 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच सूजी
  • 0.5 कप चीनी
  • 1.5 कप पानी
  • केसर
  • 0.25 टीस्पून इलायची का पाउडर
  • काजू
  • बादाम
  • पिस्ता
  • किशमिश

Equipment

बाउलपैनमिक्सी

Tips

  • पानी को बस एक बार उबालना है, इससे ज्यादा पकाने की जरूरत नहीं है।
  • हलवा को घी छोड़ने तक पकाना है।