सोया सीख कबाब्स

Directions

  1. 1सोया चंक्स को गरम पानी में नमक के साथ उबाल लीजिएगा।
  2. 2सोया फूल जाएं तब पानी निचोड़ करके मिक्सर जार में डाल दीजिए।
  3. 3साथ में डालिए थोड़े लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, धनिया के पत्ते, पुदीना के पत्ते, नींबू का रस निचोड़ लीजिएगा।
  4. 4अब इन सारी चीजों को पीसकर एक बाउल में निकाल लीजिए।
  5. 5अब डाल दीजिए थोड़ा जीरा पाउडर, गरम मसाला, नमक, चाट मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर।
  6. 6बाइंडिंग के लिए बेसन और चावल का आटा लेंगे।
  7. 7थोड़े कटे हुए प्याज डालकर इन सारी चीजों को मिक्स कर लीजिएगा।
  8. 8अब इस मिक्सचर का थोड़ा पोर्शन लेके हथेली में रोल कीजिए।
  9. 9फिर एक स्ट्रॉ लेंगे, मिक्सचर को स्ट्रॉ के ऊपर इस तरह से दबाते हुए कबाब को शेप देना है।
  10. 10हल्के हाथों से स्ट्रॉ को खींच के निकाल लीजिए, यह बहुत इजीली निकल जाता है।
  11. 11सारे कबाब को इसी तरह रेडी कर लेना है।
  12. 12अब पैन में थोड़ा तेल और बटर डालकर गरम करेंगे।
  13. 13एक-एक करके पैन में कबाब डालते जाएंगे।
  14. 14हर साइड से कबाब को पलटते हुए पकाना है जब तक इन पे गोल्डन ब्राउन कलर ना आ जाए।
  15. 15कबाब्स को हर साइड से अच्छे से पकने दीजिएगा।
  16. 16वंस डन, कबाब्स को प्लेट में निकाल लीजिए।
  17. 17साथ में सर्व करेंगे हरी चटनी और प्याज।
  18. 18ऊपर से थोड़ा चाट मसाला डालकर कबाब्स को एंजॉय कीजिए।

Ingredients

  • सोया चंक्स
  • नमक
  • लहसुन
  • अदरक
  • हरी मिर्च
  • धनिया के पत्ते
  • पुदीना के पत्ते
  • नींबू का रस
  • जीरा पाउडर
  • गरम मसाला
  • नमक
  • चाट मसाला
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • बेसन
  • चावल का आटा
  • कटे हुए प्याज
  • तेल
  • बटर
  • हरी चटनी
  • प्याज
  • चाट मसाला

Equipment

मिक्सर जारबाउलस्ट्रॉपैनप्लेट