पनीर लबाबदार

40m
Serves 1
youtube.com

Directions

  1. 1एक गहरे बर्तन में तेल डालकर गरम करें। फिर जीरा, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और प्याज़ डालकर भूनें।
  2. 2इसमें तेजपत्ता, दालचीनी और हरी इलायची डालें और प्याज़ ट्रांसलुसेंट होने तक पकाएँ।
  3. 3टमाटर, धनिये की डंठल और बाकी सामग्री डालकर टमाटर के थोड़े मुलायम होने तक पकाएँ।
  4. 4ज़रूरत के अनुसार गरम पानी डालें, ढक्कन लगाकर टमाटर पूरी तरह मुलायम होने तक पकाएँ।
  5. 5टमाटर पक जाने पर गैस बंद कर दें, साबुत मसाले निकालकर ठंडा होने दें और फिर पेस्ट बना लें।
  6. 6एक कड़ाही में तेल गरम करें और पनीर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च और नमक डालकर हल्का सा भून लें।
  7. 7भूने हुए पनीर को अलग रख दें।
  8. 8कड़ाही में तेल गरम करें और जीरा, हरी मिर्च और प्याज़ डालकर प्याज़ गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
  9. 9अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
  10. 10गैस धीमी करके हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर भूनें।
  11. 11थोड़ा गरम पानी डालकर मसालों को 2 मिनट तक पकाएँ।
  12. 12टमाटर और नमक डालकर टमाटर के मुलायम होने तक पकाएँ।
  13. 13शिमला मिर्च डालकर 1-2 मिनट तक पकाएँ।
  14. 14पनीर की ग्रेवी छानकर डालें और 5 मिनट तक पकाएँ। स्वादानुसार नमक मिलाएँ और चीनी डालकर मिलाएँ।
  15. 15पनीर, फ्रेश क्रीम, मक्खन, कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर मिलाएँ।
  16. 16हरा धनिया डालकर मिलाएँ। रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर लबाबदार तैयार है।

Ingredients

  • 2 TBSP तेल
  • 1 TSP जीरा
  • 8 CLOVES लेहसुन
  • 2 INCH adrak
  • 2 NOS. हरी मिर्च
  • 2 MEDIUM SIZED प्याज़
  • 2 NOS. तेज पत्ता
  • 1 INCH दालचीनी
  • 3 NOS. हरी इलायची
  • 3 NOS. टमाटर
  • 2 TBSP धनिए की डंठल
  • 1 नमक
  • 1 TSP कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 0.25 TSP हल्दी पाउडर
  • 4 NOS. कश्मीरी लाल मिर्च
  • 15 NOS. काजू
  • 3 TBSP खरबूजे के बीज
  • 1 गरम पानी
  • 2 TBSP तेल
  • 500 GRAMS पनीर
  • 0.25 TSP हल्दी पाउडर
  • 0.5 TSP कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 PINCH नमक
  • 3 TBSP तेल
  • 1 TSP जीरा
  • 2 NOS. हरी मिर्च
  • 2 MEDIUM SIZED प्याज़
  • 1 TBSP अदरक लेहसुन की पेस्ट
  • 0.25 TSP हल्दी पाउडर
  • 1 TSP कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 TSP धनिया पाउडर
  • 2 MEDIUM SIZED टमाटर
  • 1 PINCH नमक
  • 1 NO. शिमला मिर्च
  • 1 PINCH शक्कर
  • 3 TBSP फ्रेश क्रीम
  • 2 TBSP मक्खन
  • 0.5 TSP भुनी हुई कसूरी मेथी का पाउडर
  • 1 PINCH गरम मसाला
  • 30 GRAMS पनीर
  • 1 SMALL HANDFUL हरा धनिया

Equipment

deep panwokblenderstrainer