राजस्थानी मूंग दाल मसाला मठरी

Directions

  1. 1एक कटोरी बिना छिलके वाली मूंग की दाल को चार-पांच घंटे पानी में भिगो दें।
  2. 2दाल को मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लें।
  3. 3पिसी हुई दाल में एक कटोरी सूजी, अजवाइन, कलोंजी, थोड़ी सी हींग, कसूरी मेथी, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें।
  4. 4अब इसमें मैदा और एक चम्मच तेल डालकर मोयन के लिए अच्छी तरह मिला लें।
  5. 5ज़रूरत के हिसाब से मैदा डालकर आटा गूंदकर तैयार कर लें।
  6. 6आटा गूंदने के बाद उसे साइड में रख दें।
  7. 7चार चम्मच मैदा में घी डालकर साटा (पेस्ट) बनाकर तैयार कर लें।
  8. 8आटे से एक बड़ी लोई लेकर पतला बेल लें, रोटी से भी पतला।
  9. 9बेली हुई रोटी पर साटा लगाकर एक रोल बना लें।
  10. 10रोल बनने के बाद उसमें से छोटी-छोटी लोइयां काट लें।
  11. 11लोइयों को हाथ से थोड़ा दबाकर हल्के बेलन से बेल लें।
  12. 12तेल हल्का गर्म होने पर उसमें मठरी डालकर धीमी आंच पर तल लें।
  13. 13मठरी सुनहरी और खस्ता होने तक तल लें।

Ingredients

  • 1 कटोरी मूंग की दाल
  • 1 कटोरी सूजी
  • अजवाइन
  • कलोंजी
  • हींग
  • कसूरी मेथी
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हल्दी पाउडर
  • नमक
  • मैदा
  • 1 चम्मच तेल
  • 4 चम्मच मैदा
  • घी

Equipment

मिक्सर जारकढ़ाई

Tips

  • धीमी आंच पर तलें ताकि मठरी खस्ता बने।
  • मठरी को पतला बेलें।