चोको लावा केक

20m
Serves 2
youtube.com

Directions

  1. 1एक पैन में पानी गरम करते हुए उसके ऊपर रखेंगे एक बड़ा कटोरा और उसमे चॉकलेट के टुकड़े डालकर उन्हें पिघला लेंगे।
  2. 2अब इस पिघली हुई चॉकलेट में डालेंगे गरम दूध और इसे कुछ देर मिलाने के बाद बंद कर तैयार है हमारा चॉकलेट का मिश्रण।
  3. 3इसे कुछ देर फ्रीजर में रखकर ठंडा कर लेंगे।
  4. 4अब इन चॉकलेट वाले बिस्किट्स को पीस लेंगे और उसी बर्तन में डाल देंगे जिसमें हमने चॉकलेट पिघलाई थी।
  5. 5साथ ही डालेंगे थोड़ा सा बेकिंग पाउडर, थोड़ा दूध और थोड़ा पानी और दो रुपये का कोको पाउडर डालकर इसे अच्छे से मिला लेंगे।
  6. 6अब आप बेकिंग कप या फिर कटोरा कुछ भी ले सकते हो। इसमें पहले अभी बनाया हुआ एक चम्मच मिश्रण डालना है और फिर एक चम्मच ठंडा किया हुआ चॉकलेट मिश्रण।
  7. 7इसे पूरी तरह से मिश्रण से ढक देना है और अब ये पकने के लिए तैयार है।
  8. 8उसके लिए हम पहले कढ़ाई को थोड़ा गरम कर लेंगे और उसमे एक जालीनुमा वस्तु रखकर उसपे रख देंगे हमारे मिश्रण वाले कटोरे।
  9. 9इन्हें ढककर तेज आंच में 15 से 20 मिनट तक पका लेंगे।

Ingredients

  • 20 रुपये डार्क चॉकलेट
  • 10 रुपये चॉकलेट बिस्किट
  • 50 ml दूध
  • 0 पानी
  • 0 बेकिंग पाउडर
  • 2 रुपये कोको पाउडर

Equipment

पैनकटोराकढ़ाईजाली