पनीर लबाबदार

45m
Serves 1
youtube.com

Directions

  1. 1एक गहरे बर्तन में तेल गरम करें, फिर जीरा, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालें और प्याज के ट्रांसलूसेंट होने तक पकाएँ।
  2. 2टमाटर, धनिये के डंठल और बाकी सामग्री डालकर टमाटर के थोड़े मुलायम होने तक पकाएँ।
  3. 3जरूरत के अनुसार गरम पानी डालें, ढक्कन लगाकर टमाटर के पूरी तरह से गल जाने तक मध्यम आँच पर पकाएँ।
  4. 4टमाटर के पक जाने पर आँच बंद कर दें और साबुत मसालों को हटा दें, ग्रेवी को पूरी तरह से ठंडा करें और फिर इसे बारीक पीस लें, आपकी बेस ग्रेवी तैयार है।
  5. 5पनीर को भूनने के लिए एक कड़ाही में तेल गरम करें, फिर पनीर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर हल्के हाथों से चलाते हुए हाई फ्लेम पर पनीर को थोड़ा सा भूनें।
  6. 6भूने हुए पनीर को अलग बर्तन में निकाल लें।
  7. 7तड़का लगाने के लिए, कड़ाही में तेल गरम करें, फिर जीरा, हरी मिर्च और प्याज डालें और प्याज के सुनहरे भूरे होने तक पकाएँ।
  8. 8अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर प्याज के साथ थोड़ी देर पकाएँ।
  9. 9आँच धीमी कर दें और सभी पाउडर मसाले डालकर गरम पानी का छिड़काव करें, चलाते हुए मसालों को 2 मिनट तक पकाएँ।
  10. 10कटे हुए टमाटर और नमक डालकर टमाटर के गल जाने तक पकाएँ।
  11. 11शिमला मिर्च डालकर 1-2 मिनट तक पकाएँ।
  12. 12बेस ग्रेवी डालें, ध्यान रहे कि आप इसे छानकर डालें, अच्छी तरह से चलाते हुए 5 मिनट तक पकाएँ फिर स्वाद चखें और मसाला सेट करें और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएँ।
  13. 13पनीर, फ्रेश क्रीम, मक्खन, भुनी हुई कसूरी मेथी का पाउडर, गरम मसाला और कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और अंत में हरा धनिया डालें।

Ingredients

  • 2 TBSP तेल
  • 1 TSP जीरा
  • 8 CLOVES लेहसुन
  • 2 INCH adrak
  • 2 NOS. हरी मिर्च
  • 2 MEDIUM SIZED प्याज़
  • 2 NOS. तेज पत्ता
  • 1 INCH दालचीनी
  • 3 NOS. हरी इलायची
  • 3 NOS. टमाटर
  • 2 TBSP धनिए की डंठल
  • 1 नमक
  • 1 TSP कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 0.25 TSP हल्दी पाउडर
  • 4 NOS. कश्मीरी लाल मिर्च
  • 15 NOS. काजू
  • 3 TBSP खरबूजे के बीज
  • 1 गरम पानी
  • 2 TBSP तेल
  • 500 GRAMS पनीर
  • 0.25 TSP हल्दी पाउडर
  • 0.5 TSP कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 PINCH नमक
  • 3 TBSP तेल
  • 1 TSP जीरा
  • 2 NOS. हरी मिर्च
  • 2 MEDIUM SIZED प्याज़
  • 1 TBSP अदरक लेहसुन की पेस्ट
  • 0.25 TSP हल्दी पाउडर
  • 1 TSP कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 TSP धनिया पाउडर
  • 2 MEDIUM SIZED टमाटर
  • 1 PINCH नमक
  • 1 NO. शिमला मिर्च
  • 1 PINCH शक्कर
  • 3 TBSP फ्रेश क्रीम
  • 2 TBSP मक्खन
  • 0.5 TSP भुनी हुई कसूरी मेथी का पाउडर
  • 1 PINCH गरम मसाला
  • 30 GRAMS पनीर
  • 1 SMALL HANDFUL हरा धनिया

Equipment

deep panwokblenderstrainer