1सबसे पहले एक ब्लेंडिंग जार में टमाटर, धनिया, पुदीना और हरी मिर्च डालकर एक प्यूरी तैयार कर लेंगे।
2उबले हुए अंडों को कटर की मदद से या चाकू से टुकड़ों में काट लेंगे।
3एक पैन में तेल गरम करेंगे और उसमें जीरा, दालचीनी और इलायची डालकर अच्छी तरह भून लेंगे।
4फिर इसमें दो बारीक कटे प्याज डालकर तीन से चार मिनट तक मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक पका लेंगे।
5जब प्याज का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर दो मिनट तक पकाएंगे, जब तक इसका कच्चापन दूर न हो जाए।
6फिर तैयार किया हुआ पेस्ट, नमक, कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला और चाट मसाला डालकर सभी को पांच मिनट तक पकने देंगे।
7मसालों को अच्छी तरह से पकाने के बाद इसमें आधा कप दही डालकर मिक्स कर लेंगे और पका लेंगे, जब तक मसाले तेल से अलग न हो जाएं।
8मसालों के अच्छी तरह पक जाने के बाद, इसमें आधा कप पानी डालकर दो मिनट तक पका लेंगे जब तक एक अच्छा उबाल न आ जाए।
9फिर इसमें कटे हुए अंडे और कसूरी मेथी डालकर धीरे-धीरे मिक्स कर लेंगे ताकि अंडे टूटे नहीं।
10दो मिनट और पकाने के बाद, धनिया पत्ती डालकर गैस बंद कर देंगे।
11एग टिक्का मसाला को रोटी या पराठे के साथ परोसें।
Ingredients
2 कटे हुए टमाटर
1 मुट्ठी भर धनिया पत्ती
1 मुट्ठी भर पुदीना
1 हरी मिर्च
1 उबले हुए अंडे
1 तेल
1 जीरा
1 दालचीनी
1 इलायची
2 बारीक कटे प्याज
1 अदरक लहसुन का पेस्ट
1 नमक
1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
0.33 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच जीरा पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
0.25 चम्मच काली मिर्च पाउडर
0.5 चम्मच गरम मसाला
0.5 चम्मच चाट मसाला
0.5 कप दही
0.5 कप पानी
1 कसूरी मेथी
Equipment
ब्लेंडिंग जारकटरपैनचम्मचगैस स्टोव
Tips
चाट मसाला डालने से एक बहुत ही अच्छा स्वाद आता है तो आप इसे डालना न भूलें।
अंडे को मिक्स बहुत ही आराम से करें ताकि अंडे टूटे नहीं।