2अब इसमें 1 टीस्पून नमक, 2 टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट और 2 टीस्पून कच्चे पपीते का पेस्ट डालकर मिला लें।
3इस मिश्रण को ढक कर 10 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
4अब एक ग्राइंडर में 4-5 साबुत सूखी मिर्चें, 1 टेबलस्पून साबुत धनिया और 1 टीस्पून साबुत जीरा डालकर दरदरा पीस लें।
5अब इसी ग्राइंडर में 4-5 टेबलस्पून भूने हुए चने और 1 टीस्पून खसखस डालकर बारीक पीस लें।
6एक बड़े साइज़ की प्याज़ को फ्राई करके ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें।
7अब 10 मिनट बाद कीमे में भूने हुए चने और खसखस का आटा, दरदरा पिसा हुआ मसाला, 0.5 टीस्पून खुशबू का मसाला, 1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर, 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर और कद्दूकस की हुई प्याज़ डालकर अच्छी तरह मिला लें।
8इसके बाद 4-5 हरी मिर्चें, 0.5 नींबू का रस, 1 मुट्ठी हरे धनिये और 0.5 टीस्पून केवड़ा वाटर डालकर 5-7 मिनट तक अच्छी तरह मिला लें।