No Bread Sandwich

10m
Serves 1
youtube.com

Directions

  1. 1एक पैन में तेल गरम करके उसमें जीरा, साबुत धनिया, हरी मिर्च और प्याज डालकर अच्छे से पका लें।
  2. 2इसमें नमक, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से पका लें।
  3. 3इसमें 4-5 उबले हुए आलू डालकर अच्छे से मैश करके मिक्स कर लें।
  4. 4एक मिक्सर जार में एक कप सोक मूंग दाल, दो बड़े चम्मच दही, आधा कप चावल का आटा और आधा कप पानी डालकर बैटर तैयार कर लें।
  5. 5अब इस बैटर में एक चम्मच नमक, चिली फ्लेक्स, जीरा और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  6. 6एक तड़का पैन को तेल या घी से ग्रीस कर लें।
  7. 7इसमें दो चम्मच बैटर डालकर बीच में आलू की फिलिंग रखें और उसे बैटर से कवर कर दें।
  8. 8इसे लो फ्लेम पर दोनों साइड से अच्छे से पका लें।
  9. 9आखिर में ऊपर से मक्खन अप्लाई करें, गरमा गरम सर्व करें और एन्जॉय करें।

Ingredients

  • 2 चम्मच तेल
  • जीरा
  • साबुत धनिया
  • हरी मिर्च
  • प्याज
  • नमक
  • कश्मीरी लाल मिर्च
  • धनिया पाउडर
  • हल्दी पाउडर
  • अमचूर पाउडर
  • 4 से 5 उबले हुए आलू
  • 1 कप मूंग दाल (भिगोई हुई)
  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 0.5 कप चावल का आटा
  • 0.5 कप पानी
  • 1 चम्मच नमक
  • चिली फ्लेक्स
  • जीरा
  • बेकिंग पाउडर
  • मक्खन

Equipment

पैनचम्मचमिक्सर जारतड़का पैनबाउल