1सबसे पहले भाजी बनाने के लिए चार आलू, आधी कटोरी मटर, पाँच टमाटर, एक गाजर और एक शिमला मिर्च लें। उबले हुए आलू छील लें, शिमला मिर्च, गाजर और टमाटर को मोटा मोटा काट लें।
2एक बाउल में लौंग, कसूरी मेथी और मेथी दाना डालकर पीस लें।
3इस पाउडर में बाजार का पाव भाजी मसाला मिला लें।
4एक बड़े तवे में तेल डालकर गरम करें।
5शिमला मिर्च डालकर थोड़ा भूनें।
6गाजर डालकर एक से दो मिनट तक भूनें।
7मटर डालकर मिला लें।
8मटर को एक मिनट तक भूनें।
9टमाटर और नमक डालकर मसाले डालें।
10मक्खन डालकर सब्जियों को भूनना शुरू करें।
11आलू डालकर अच्छे से मैश करें।
12तड़के के लिए पैन में मक्खन डालें।
13पाव भाजी मसाला और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर लो फ्लेम पर भूनें।