1पैन में एक बड़ी चम्मच तेल को हल्का गरम करके इसमें आधी छोटी चम्मच हींग और राई, दो सूखी लाल मिर्च और थोड़ी सी कड़ी पत्ता डालके एक बार चला लेना है।
2और फिर इसमें उबले हुए तीन आलू को तोड़के डाल देना और साथ में आधी छोटी चम्मच करके लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, और चीनी और एक छोटी चम्मच करके धनिया पाउडर और नमक डालके मीडियम फ्लेम पर बस 5 मिनट भून लेना जब तक नहीं ये पैन को छोड़ने लगे।
3और फिर थोड़ी सी धनिया पत्ती मिलाकर निकाल लेना।
4और फिर आधा कप कॉर्नफ्लोर, एक बड़ी चम्मच चावल का आटा, थोड़ी सी चिली फ्लेक्स और नमक के साथ थोड़ा-थोड़ा पानी डालके इसका एक पतला सा घोल बना लेना।
5चाहे तो इसमें थोड़ी सी धनिया पत्ती भी आप डाल सकते हैं।
6और फिर ब्रेड की स्लाइस को चारों तरफ से काटके इसे अच्छे से दबाके बेलकर फ्लैट कर लेना।
7और साइड से अनइवन पार्ट को भी काटके हटा देना।
8और इन सबको मिक्सी में डालके इसका चूड़ा बना लेना।
9और ब्रेड साइज के ऊपर थोड़ी सी आलू की स्टफिंग को पतला लेयर में फैलाके फिर इसे रोल कर लेना।
10और इसे आधा इंच चौड़ाई पर काट लेना।
11और एक लकड़ी के स्टिक में ये चार पांच पीसेस को टिका देंगे।
12और फिर इसे इस घोल से अच्छे से कोट करके फिर ब्रेड की चूड़े में अच्छे से कोट कर लेना।
13और फिर इन्हें मीडियम गरम तेल में डालके लो फ्लेम पर पलट-पलट के अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लेना।
14ये क्रिस्पी स्नैक्स आपका बस एक-दो मिनट में ही अच्छे से फ्राई हो जाएगा।