1एक बर्तन में आधा कप बारीक सूजी, 2 कप छना हुआ मैदा, 1 छोटा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच चीनी, 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर और 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें।
2अब इसमें 1 कप दही डालकर हाथों से अच्छी तरह मिला लें।
3ज़रूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंध लें। आटा बहुत ज्यादा ढीला नहीं होना चाहिए।
4आटे को 3-4 मिनट तक पटक-पटक कर स्मूद कर लें।
5आटे का गोला बनाकर उस पर थोड़ा सा तेल लगाकर, गीले कपड़े से ढककर 6 घंटे के लिए फर्मेंट करने के लिए रख दें। सर्दियों में 8-10 घंटे लग सकते हैं।
66 घंटे बाद आटा फूल जाएगा। अब आटे को ज्यादा गूंधे नहीं, बस एक साथ जोड़ लें।
7हाथों पर तेल लगाकर आटे के पेड़े बना लें और उन्हें 10-15 मिनट के लिए आराम करने दें।
8एक पेड़े को लेकर, थोड़ा सा तेल लगाकर, उसे बेल लें। ध्यान रखें कि किनारे पतले होने चाहिए।
9गर्म तेल में, पेड़े को डालें और लगातार ऊपर से तेल डालते जाएँ ताकि भटूरा फूले।
10भटूरा के सुनहरे रंग का होने पर उसे कढ़ाई से निकाल लें।