कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी

Serves 1
youtube.com

Directions

  1. 1500 ग्राम कद्दू को काट लेंगे।
  2. 2एक कटोरी में 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच मेथी दाना, 1 छोटा चम्मच सौंफ, 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन, 1/2 छोटा चम्मच राई, 1/2 छोटा चम्मच कलौंजी डालकर अच्छे से मिक्स करके साइड में रख देंगे।
  3. 3एक कटोरी में 1/2 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 बड़ा चम्मच नमक, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला और 1/4 कप पानी डालकर अच्छे से मिक्स करके साइड में रखेंगे।
  4. 4एक कढ़ाई में 3 बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर गरम करेंगे।
  5. 5इसमें तैयार करा हुआ मसाला डालकर थोड़ा सा भुन लेंगे।
  6. 6अब इसमें 2 सूखी लाल मिर्च, 1 तेज पत्ता और 1/4 छोटा चम्मच हींग डालकर 1 मिनट के लिए पकाएंगे।
  7. 7अब इसमें तैयार करा हुआ मसाला ऐड करेंगे और इसे 2-3 मिनट के लिए पका लेंगे।
  8. 8अब इसमें कटे हुए कद्दू डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे।
  9. 9अब इसके ऊपर ढक्कन लगाकर के इसे 5-6 मिनट के लिए लो फ्लेम पर पकाएंगे।
  10. 10अब इसमें 3 बड़े चम्मच चीनी डालेंगे और 1/4 कप पानी डालेंगे।
  11. 11अच्छे से मिक्स करेंगे, ढक्कन लगा करके 5 मिनट के लिए पकाएंगे।
  12. 12अब इसमें 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी और 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे।
  13. 13और ढक्कन लगा करके 1 मिनट के लिए पका लेंगे।
  14. 14आखिर में 2 बड़े चम्मच हरा धनिया डालकर मिक्स कर देंगे।

Ingredients

  • 500 ग्राम कद्दू
  • 1 tsp. जीरा
  • 1 tsp. मेथी दाना
  • 1 tsp. सौंफ
  • 0.5 tsp. अजवाइन
  • 0.5 tsp. राई
  • 0.5 tsp. कलौंजी
  • 0.5 tbsp. लाल मिर्च पाउडर
  • 0.5 tbsp. नमक
  • 1 tbsp. धनिया पाउडर
  • 0.25 tsp. हल्दी पाउडर
  • 0.5 tsp. गरम मसाला
  • 0.25 cup पानी
  • 3 tbsp. सरसों का तेल
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 1 तेज पत्ता
  • 0.25 tsp. हींग
  • 3 tbsp. चीनी
  • 1 tsp. कसूरी मेथी
  • 1 tsp. अमचूर पाउडर
  • 2 tbsp. हरा धनिया

Equipment

कटोरीकढ़ाईचम्मचढक्कन