अरेबिक चिकन मंडी

8m
Serves 1
youtube.com

Directions

  1. 1सबसे पहले मंडी मसाला पाउडर बनाये।
  2. 2इसके लिए 2 टीस्पून काली मिर्च, 1 टीस्पून सौंफ, 1 टीस्पून जीरा, 4 टीस्पून धनिया, 15 लौंग, 5 पीस दालचीनी, 12 छोटी इलायची, 1 बड़ी इलायची, 3 पीस सोंठ या 1.5 टीस्पून सूखी अदरक को पीस लें।
  3. 34 लाल सूखी मिर्च, जावित्री के 3 से 4 पीस और थोड़ा सा जायफल को भी पीस लें।
  4. 4पीसे हुए मसाले में से 1.5 टेबल स्पून अलग से रख लें।
  5. 5बचे हुए मसाले में 2 टेबल स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 2 टेबल स्पून ऑलिव ऑयल, 2 टेबल स्पून नींबू का रस, 1.5 टीस्पून नमक, और 1 टीस्पून चाट मसाला पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
  6. 6इस मिश्रण में 3 टेबल स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट और केसर डालकर अच्छे से मिला लें।
  7. 7चिकन के पीस पर मसाला लगाकर 1 से 2 घंटे के लिए रख दें।
  8. 8एक पैन में तेल गरम करके चिकन को हाई फ्लेम पे 2 मिनट और लो फ्लेम पे 7-8 मिनट तक फ्राई करें।
  9. 9चिकन को पलट कर फिर से हाई फ्लेम पे 1-2 मिनट तक फ्राई करें।
  10. 10फिर से लो फ्लेम पे 7-8 मिनट तक फ्राई करते रहें।
  11. 11एक पैन में तेल गरम करके उसमें 1 बड़े साइज़ की प्याज़, 3 हरी मिर्च, 0.5 टीस्पून काली मिर्च, 4-5 पीस दालचीनी डालकर भून लें।
  12. 12इसमें पहले से अलग रखा मंडी मसाला पाउडर और थोड़ा सा पानी डालकर भूनें।
  13. 13चिकन मैरीनेट का बचा हुआ मसाला भी इसमें डाल दें।
  14. 145 ग्लास चावल के लिए 7.5 ग्लास पानी लें। हर 1 ग्लास चावल के लिए 1.5 ग्लास पानी।
  15. 15इसमें 1 सूखा नींबू और थोड़ा सा नमक डालकर उबाल आने दें।
  16. 16उबाल आने पर चावल डालकर अच्छे से मिला लें।
  17. 17पानी सूखने तक लो फ्लेम पे पकाएँ।
  18. 18फ्राई किया हुआ चिकन डाल दें।
  19. 19ऊपर से ढक्कन बंद करके लो फ्लेम पे 10 से 15 मिनट तक दम पे पकाएँ।
  20. 20एक बाउल में जलता हुआ कोयला रखकर उसमें थोड़ा सा घी डालें।
  21. 21धुआं निकलने तक ढक्कन बंद करके रखें।
  22. 22चावल को एक प्लेट में निकाल लें।
  23. 23उसमें चिकन के पीस रखकर फ्राई किये हुए बादाम, काजू, किशमिश डालें।
  24. 24थोड़े से तेल में लाल मसाला मिलाकर चिकन पर ब्रश कर दें।

Ingredients

  • 2 tsp काली मिर्च
  • 1 tsp सौंफ
  • 1 tsp जीरा
  • 4 tsp धनिया
  • 15 लौंग
  • 5 pieces दालचीनी
  • 12 छोटी इलायची
  • 1 बड़ी इलायची
  • 3 pieces सोंठ
  • 1.5 tsp सूखी अदरक
  • 4 लाल सूखी मिर्च
  • 3 pieces जावित्री
  • 4 pieces जायफल
  • 1.5 tbsp मंडी मसाला पाउडर
  • 2 tbsp कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 2 tbsp ऑलिव ऑयल या जैतून का तेल
  • 2 tbsp नींबू का रस
  • 1.5 tsp नमक
  • 1 tsp चाट मसाला पाउडर
  • 3 tbsp अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 2 pinch केसर
  • 1 big प्याज़
  • 3 हरी मिर्च
  • 0.5 tsp काली मिर्च
  • 4 pieces दालचीनी
  • 5 glass चावल
  • 7.5 glass पानी
  • 1 dry नींबू
  • 1 tsp नमक
  • 1 handful बादाम, काजू, किशमिश
  • 1 cup तेल

Equipment

pangrinder