मूंग दाल चीला

25m
Serves 1
youtube.com

Directions

  1. 1एक कप भीगी हुई मूंग दाल को मिक्सर जार में डालकर साथ में एक इंच अदरक, दो हरी मिर्च, एक चुटकी जीरा, टेस्ट के हिसाब से नमक और 1/4 कप पानी डालकर फाइन बैटर में पीस लीजिये।
  2. 2चीला का बैटर रेडी है। परफेक्ट कंसिस्टेंसी और टेक्सचर है।
  3. 3कुछ वेजिज जैसे गाजर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, अदरक और हरी मिर्च को चोपर में चॉप कर लीजिये।
  4. 4फिर इसमें खूब सारा पनीर ग्रेट करके ऐड कर दीजिये। साथ ही में धनिया और स्प्रिंग अनियन ग्रीन्स ऐड करके मिक्स कर लीजिये।
  5. 5अब एक दोसा तवा को अच्छे से गरम करके बस बैटर को डालकर ऐसे इवनली स्प्रेड कर लीजिये।
  6. 6उसके बाद टॉपिंग को उप्पर से डालकर एक चुटकी नमक, ताज़ी कुटी हुई काली मिर्च और देसी घी ऐड करके चीले को अच्छे से क्रिस्प होने तक पका लीजिये।
  7. 7अब फ़्लिप करके दूसरी तरफ से भी अच्छे से पका लीजिये और फिर से पलटा दीजिये।
  8. 8वेजिज और पनीर भी परफेक्टली पक गई हैं। इसे अब रोल करके सर्व कर लीजिये।

Ingredients

  • 1 CUP पीली मूंग दाल
  • 1 INCH अदरक
  • 2 NOS हरी मिर्च
  • 1 PINCH जीरा
  • 1 TO TASTE नमक
  • 0.25 CUP पानी
  • 1 MEDIUM SIZED गाजर
  • 0.5 MEDIUM SIZED पत्ता गोभी
  • 1 MEDIUM SIZED शिमला मिर्च
  • 1 INCH अदरक
  • 2 NOS हरी मिर्च
  • 250 GRAMS पनीर
  • 1 HANDFUL हरा धनिया
  • 1 HANDFUL हरे प्याज़ के पत्ते
  • 1 TO TASTE नमक
  • 1 PINCH काली मिर्च का पाउडर
  • 1 AS REQUIRED घी

Equipment

mixerblenderchoppertawaspatula