# हरी मटर की खसखस की ग्रेवी वाली सब्जी

यह हरी मटर की खसखस की ग्रेवी वाली सब्जी बनाने की विधि है।

- Total time: 7 min
- Cuisine: Indian
- Category: Dinner
- Language: en

## Ingredients

- 2 nos टमाटर
- 250 g टमाटर
- 1 no हरी मिर्च
- 0.5 inch अदरक
- 2 tsp खस खस
- 2 tsp मलाई
- 3 tsp मलाई
- 2 nos तेज पत्ता
- 1 no दालचीनी
- 1 no इलाइची
- 5 nos काली मिर्च
- 6 nos काली मिर्च
- 2 nos लौंग
- 4 tsp तेल
- 0.5 tsp जीरा
- 2 tsp हरा धनिया डंडिया
- 1 pinch हींग
- 0.5 tsp हल्दी पावडर
- 1 tsp धनिया पावडर
- 1 tsp कश्मीरी लाल मिर्च
- 1 tsp कसुरी मेथी
- 1.5 cup मटर के दाने
- 1 tsp नमक
- 0.5 tsp अमचूर पावडर
- 3 tsp हरा धनिया

## Instructions

1. सबसे पहले हम मसाले तैयार कर लेते हैं: दो टमाटर (250 ग्राम), एक हरी मिर्च, आधा इंच अदरक धोकर काट लीजिये।
2. सारी चीजें डाल दीजिये ब्लेंडर में और पेस्ट बना लीजिये।
3. अब खसखस को पीस लीजिये। दो टेबल स्पून खसखस चार पाँच घंटे पानी में भिगो दिया था। नरम हो जाता है ये इसे डाल दीजिये जार में और दो तीन टेबल स्पून मलाई डाल दीजिये।
4. ज़रूरत पड़े तो पानी डालिये और खसखस का पेस्ट बना लीजिये।
5. तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची और काली मिर्च दरदरा कुट लीजिये।
6. कढ़ाही में तीन टेबल स्पून ऑइल डाल दीजिये और आधा छोटी चम्मच जीरा डाल दीजिये।फ्लेम को एकदम धीमा कर दीजिये।
7. अब सिनेमन का टुकड़ा, तेजपत्ता और कुटा हुआ मसाला डाल दीजिये।
8. दो टेबल स्पून हरे धनिये की डंडियाँ डाल दीजिये।
9. अब डाल दीजिये टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट।पूरा अच्छे से कुक करना है टमाटर को।
10. फ्लेम मीडियम कर दीजिये और मसाला भूनते में थोड़ा उछलता है। इसे ढक दीजिये और थोड़ी थोड़ी देर में चलाइये ज़रूर।
11. एक पिंच हींग डाल दीजिये।
12. आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटी चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डाल दीजिये।
13. अब इसे और भूनिये।
14. एक टेबल स्पून कसूरी मेथी थोड़ा सा क्रश करके डाल दीजिये।
15. साथ में भूनेगी, बहुत अच्छा फ्लेवर देगी। इसे ढककर कुक कीजिये।
16. एक टेबल स्पून ऑइल डाल दीजिये और डेढ़ कप मटर के दाने डाल दीजिये।
17. इसे ऑइल में अच्छे तरीके से लपेट लीजिये। मसाले के साथ डालें तो ये कुक नहीं होगी अच्छे से।अलग से कुक करनी है।
18. एक तिहाई छोटी चम्मच नमक डाल दीजिये।फ्लेम एकदम धीमी रखिये।
19. दो तीन टेबल स्पून पानी डाल दीजिये ताकि ये अच्छे से कुक हो जाये और इसे ढक दीजिये।थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहिये।
20. इधर मसाला भून रहा है उसका भी चलाने का पूरा ध्यान रखिये।
21. मटर को ढो मिनट तक कुक किया है लेकिन अभी तक ये सॉफ्ट नहीं हुई।अगर आपको लगे ये सूख रही है पानी खत्म हो गया है तो थोड़ा सा पानी और डाल दीजिये।
22. तीन चार मिनट में मटर अच्छे कुक हो गए और तब तक इधर हमारा मसाला भी कुक हो गया है।
23. ऑइल मसाले से निकल रहा है अच्छे से भून गए खसखस।अब इसमें डाल दीजिये पानी। डेढ़ कप पानी डाल दिया है अभी ज़रुरत पड़ेगी तो फिर डाल देंगे।
24. और जो ये मटर बॉईल की थी वो भी इसमें डाल दीजिये।अच्छी गाढ़ी दिख रही है सब्ज़ी।
25. और अब पूरी सब्ज़ी के लिए नमक।मटर में तो हमने एक तिहाई छोटी चम्मच नमक डाला था तो बचा हुआ ये नमक डाल दीजिये अब सब्ज़ी में।
26. आप अपनी पसंद से इसे थोड़ा सा गाढ़ा या थोड़ा सा पतला बना सकते हैं।
27. और ये आधा छोटी चम्मच अमचूर।अगर आप देसी टमाटर डाल रहे हैं तो अमचूर मत डालिये सब्ज़ी सफिशिएंट खट्टी बनेगी।
28. थोड़ा सा हरा धनिया भी अभी डाल दीजिये, बहुत बढ़िया टेस्ट आ जायेगा इसका।
29. अब इसे ढककर धीमी गैस पर तीन चार मिनट कुक कीजिये।
30. तेज़पत्ता और सिनेमन हटा दीजिये इनके पूरे फ्लेवर सब्ज़ी में आ गए हैं।इसके ऊपर थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिये।
31. ये बन गई हरे मटर की खसखस की ग्रेवी वाली सब्ज़ी।देखने में कितनी टेम्पटिंग लग रही है खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट है।इसे आप पराठे, पूरी, चपाती या चावल किसी के भी साथ परोस दीजिये आपको बहुत पसंद आएगी।

## Equipment

- blender
- knife
- wok
- frying pan

## Tips

- Use hybrid tomatoes to reduce sourness.
- Don't throw away coriander stems; they add great flavor.
- Add spices after adding tomato paste to prevent burning.
- Cook the peas separately before adding them to the curry.
- Adjust the consistency of the curry to your preference.
- If using hybrid tomatoes, skip amchur powder.
- Grind poppy seeds finely for best results.
- Roast the poppy seed paste thoroughly for enhanced flavor

## Source

- Original video: https://youtu.be/T2nPWUSrh90?si=yVo8oaeAr8C3wqsd
- Recipe page: https://www.cliprecipe.com/recipe/6cda73ce-a914-4028-a1da-c0e7dc9716ef
- Extracted: 2025-01-28

Extracted from the video by Clip Recipe (https://www.cliprecipe.com). Quantities and steps are as stated or shown in the video. Site guide for agents: https://www.cliprecipe.com/llms.txt