# Crunchy aur tasty stuffed bread snacks

Crunchy aur tasty stuffed bread snacks.

- Cuisine: Indian
- Category: Baked Goods
- Language: en

## Ingredients

- 1 बड़ी चम्मच तेल
- 0.5 छोटी चम्मच हींग
- 0.5 छोटी चम्मच राई
- 2 सूखी लाल मिर्च
- कड़ी पत्ता
- 3 उबले हुए आलू
- 0.5 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 0.5 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
- 0.5 छोटी चम्मच चीनी
- 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटी चम्मच नमक
- धनिया पत्ती
- 0.5 कप कॉर्नफ्लोर
- 1 बड़ी चम्मच चावल का आटा
- चिली फ्लेक्स
- पानी
- ब्रेड स्लाइस

## Instructions

1. पैन में एक बड़ी चम्मच तेल को हल्का गरम करके इसमें आधी छोटी चम्मच हींग और राई, दो सूखी लाल मिर्च और थोड़ी सी कड़ी पत्ता डालके एक बार चला लेना है।
2. और फिर इसमें उबले हुए तीन आलू को तोड़के डाल देना और साथ में आधी छोटी चम्मच करके लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, और चीनी और एक छोटी चम्मच करके धनिया पाउडर और नमक डालके मीडियम फ्लेम पर बस 5 मिनट भून लेना जब तक नहीं ये पैन को छोड़ने लगे।
3. और फिर थोड़ी सी धनिया पत्ती मिलाकर निकाल लेना।
4. और फिर आधा कप कॉर्नफ्लोर, एक बड़ी चम्मच चावल का आटा, थोड़ी सी चिली फ्लेक्स और नमक के साथ थोड़ा-थोड़ा पानी डालके इसका एक पतला सा घोल बना लेना।
5. चाहे तो इसमें थोड़ी सी धनिया पत्ती भी आप डाल सकते हैं।
6. और फिर ब्रेड की स्लाइस को चारों तरफ से काटके इसे अच्छे से दबाके बेलकर फ्लैट कर लेना।
7. और साइड से अनइवन पार्ट को भी काटके हटा देना।
8. और इन सबको मिक्सी में डालके इसका चूड़ा बना लेना।
9. और ब्रेड साइज के ऊपर थोड़ी सी आलू की स्टफिंग को पतला लेयर में फैलाके फिर इसे रोल कर लेना।
10. और इसे आधा इंच चौड़ाई पर काट लेना।
11. और एक लकड़ी के स्टिक में ये चार पांच पीसेस को टिका देंगे।
12. और फिर इसे इस घोल से अच्छे से कोट करके फिर ब्रेड की चूड़े में अच्छे से कोट कर लेना।
13. और फिर इन्हें मीडियम गरम तेल में डालके लो फ्लेम पर पलट-पलट के अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लेना।
14. ये क्रिस्पी स्नैक्स आपका बस एक-दो मिनट में ही अच्छे से फ्राई हो जाएगा।

## Equipment

- पैन
- लकड़ी के स्टिक
- मिक्सर ग्राइंडर
- कटिंग बोर्ड
- बेलन

## Source

- Original video: https://www.facebook.com/share/r/17NyLHQTS4/
- Recipe page: https://www.cliprecipe.com/recipe/41fb4dce-c169-418f-a5a3-bb964c462d1a
- Extracted: 2025-09-28

Extracted from the video by Clip Recipe (https://www.cliprecipe.com). Quantities and steps are as stated or shown in the video. Site guide for agents: https://www.cliprecipe.com/llms.txt