# Malai Chicken Bread Pocket

आज मैं आपको बनाने सिखाऊंगी मलाई चिकन ब्रेड पॉकेट्स की रेसिपी ये रेसिपी आप इस स्नैक टाइम में जरूर बनाइएगा और आपको कैसी लगी मुझे जरूर बताइएगा।

- Cuisine: Indian
- Category: Baked Goods
- Language: en

## Ingredients

- oil
- बारीक कटा हुआ लहसुन
- बोनलेस चिकन
- नमक
- लाल मिर्च पाउडर
- दरदरी मिर्च
- गरम मसाला
- 0.5 कप पानी
- कटी हुई प्याज
- कटी हुई शिमला मिर्च
- 2 पीस ब्रेड
- अंडा
- ब्रेड क्रम्ब्स
- मेयोनेज़
- केचप
- काली मिर्च

## Instructions

1. पैन में तेल को गरम करके उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन शामिल कीजिए।
2. लहसुन के गोल्डन होने पर उसमें बोनलेस चिकन शामिल कीजिए।
3. चिकन का कलर चेंज होने पर उसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, दरदरी मिर्च और गरम मसाला शामिल कीजिए।
4. अच्छे तरीके से मिक्स कीजिए।
5. आधा कप पानी शामिल कीजिए ताकि घोस्ट अच्छे तरीके से गल जाए।
6. सात से आठ मिनट तक पकने के बाद गोश्त गल जाएगा और पानी सूख जाएगा।
7. अब इसमें एक कटी हुई प्याज और शिमला मिर्च शामिल कीजिए।
8. एक से दो मिनट के लिए सब्जियों को पका लीजिए।
9. अब स्टफिंग रेडी है।
10. ब्रेड के दो पीसेस लीजिए उनको अच्छी तरीके से ऊपर रख दीजिए और बेल लीजिए।
11. कटर की मदद से काट लीजिए। इस तरह के सर्कल्स बना लीजिए।
12. अब इनको अंडे से कोट कीजिए।
13. ब्रेडक्रंब्स से कोट कीजिए।
14. हाई फ्लेम पर इनको तलिए जब तक ये फूल जाए।
15. अब सॉस रेडी करने के लिए एक बाउल में मेयोनेज़, केचप, नमक और काली मिर्च शामिल कीजिए।
16. अच्छे तरीके से मिक्स कीजिए, सॉस रेडी है।
17. सॉस को पाइपिंग बैग में डाल लीजिए।
18. ब्रेड के पीसेस को इस तरह से काट लीजिए ताकि स्पेस बन जाए।
19. इसमें सॉस डाल दीजिए।
20. साथ ही स्टफिंग शामिल कीजिए।
21. और सॉस डाल दीजिए।
22. आप भी बनाइए और एन्जॉय कीजिए।

## Equipment

- पैन
- रोलिंग पिन
- कटर
- पिपिंग बैग
- चाकू

## Source

- Original video: https://www.instagram.com/reel/CzYiljeNu_a/?igsh=MXduejRiYWJmdjVyMg==
- Recipe page: https://www.cliprecipe.com/recipe/2fe97bf0-414a-4c02-bcf7-db1e83c00213
- Extracted: 2025-09-02

Extracted from the video by Clip Recipe (https://www.cliprecipe.com). Quantities and steps are as stated or shown in the video. Site guide for agents: https://www.cliprecipe.com/llms.txt